BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर चंद्रा ने.. <<     KHABAR : 7 जुलाई से राष्ट्रीय संस्कृत.. <<     KHABAR : किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय, 40 दिन से.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विविध.. <<     KHABAR : जयंती पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद.. <<     KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<     KHABAR : पीएस टर्फ-21 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न,.. <<     खरगोन के बलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात.. <<     BIG NEWS : आईएमए के जोनसंगम-2026 में डॉ. अशोक जैन को.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध शराब तस्करी का.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सोना-चांदी ने बढ़ाई धड़कन, बाजार.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 6:55 pm
BIG NEWS : अभ्‍यर्थियों की काउन्‍सलिंग और दस्‍तावेजों के सत्‍यापन में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें- जैन, कलेक्‍टर ने चयनित पटवारी कैंडिडेट्स की काउन्‍सलिंग का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शनिवार को शासकीय पीजी कॉलेज नीमच में दस्‍तावेज सत्‍यापन एवं परीक्षण दलों व्‍दारा पटवारी चयन परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्‍तावेज के सत्‍यापन एवं काउन्‍सलिंग कार्य का निरीक्षण कर, अभ्‍यर्थी व्‍दारा प्रस्‍तुत दस्‍तावेजों के सत्‍यापन परीक्षण के कार्य की प्रक्रिया का जायजा लिया और सम्‍बंधितों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी, प्राचार्य केएल जाट व अन्‍य अधिकारी एवं अभ्‍यर्थी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शासकीय पीजी कॉलेज में पटवारी पद के लिए चयनित अभ्‍यर्थियों की काउंसलिंग कार्य के निरीक्षण के दौरान उपस्थि‍त अभ्‍यर्थियों से भी चर्चा कर उनके निवास स्‍थान आदि के बारे में जानकारी ली।
कलेक्‍टर ने दस्‍तावेज सत्‍यापन करने वाली टीम के सदस्‍यों को निर्देश दिए कि वे दस्‍तावेज सत्‍यापन के लिए उपस्थित अभ्‍यर्थियों के दस्‍तावेजों के परीक्षण के समय, संबंधित का फोटो भी ले और अपने रिकार्ड फोल्‍डर में रखें। उन्‍होने दस्‍तावेज सत्‍यापन के लिए अन्‍य दूरस्‍थ जिलों से आए अभ्‍यर्थियों के परिजनों के बैठने के लिए पृथक से कक्ष की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी प्राचार्य को दिए।
कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि अभ्‍यर्थियों के दस्‍तावेजों के परीक्षण, सत्‍यापन कार्य में जल्‍दबाजी ना करें और सुव्‍यवस्थित ढंग से निर्धारित प्रक्रिया और निर्देशों के अनुसार सत्‍यापन कार्य सम्‍पन्‍न करवाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE