भवानीमंडी। शिविर कैलेंडर के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया द्वारा शनिवार को सूलिया के श्रीराम मंदिर परिसर में सामुदायिक बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति कविताओं का काव्य पाठ किया। राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर सुन्दर प्रस्तुतियां दी।
बाल सभा में जिया प्रजापति को विद्यार्थियों में से सर्वसम्मति से सामुदायिक बाल सभा की अध्यक्ष बनाई गई। बाल सभा का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की वन्दना से हुआ। बालिकाओं ने माँ सरस्वती की वन्दना की प्रस्तुति दी।
बाल सभा में उत्सव प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, रेखा कुमारी, शोभा गुप्ता, देवी सिंह नागर सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।