देवास। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए देर रात शहर में फ्लैग मार्च निकाला फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से शुरुआत हुई। जो शहर के सभी थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकला। फ्लैग मार्च मे सीएसपी दिषेश अग्रवाल, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक यादव, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी प्रदीप राय, आर आई रंजीत ठाकुर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। सीएसपी दिषेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए और सुरक्षा की दृष्टि से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है जिसमें कोतवाली थाना नहार दरवाजा थाना सहित पुलिस लाइन का बल भी मौजूद रहा।