BREAKING NEWS
BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2024, 5:44 pm
NEWS : भारत निर्वाचन आयोग ने की लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा, आचार संहिता हुई लागू, अब उल्लंघन की शिकायत यहां करें, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

झालावाड़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश में 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए मोबाइल एप्प सी-विजिल संचालित की जा रही है। यह एप्प किसी भी स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्प स्टोर पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है। इस एप्प के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट में किया जाता है तथा शिकायत करने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि यह एप्प केवल उन्हीं राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर कार्य करेगी, जहां निर्वाचन चल रहे हैं। इस एप्प की विशिष्टता यह है कि यह लाइव फोटो एवं वीडियो और ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है ताकि फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिलना सुनिश्चित हो सके। 
शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या 2 मिनट का वीडियो बनाएं और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। शिकायत के साथ कैप्चर की गई जीआईएस जानकारी स्वतः संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष को भेज दी जाती है, जिससे फ्लाइंग स्क्वॉड को कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर भेज दिया जाएगा। 
शिकायत पर कार्यवाही होने के बाद, उनके द्वारा निर्णय और निपटान के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को एप्प के माध्यम से फ़ील्ड रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाती है। यदि घटना सही पाई जाती है, तो सूचना को भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा जाता है और जागरुक नागरिक को 100 मिनट के भीतर स्थिति के बारे में सूचित किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE