छिंदवाड़ा। भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा ज्वाइन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य कुसुम ऋषि वर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, आशीष वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।
आपको बता दे की लगातार चौरई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता भाजपा की सदस्य ले रहे हैं अभी 4 दिन पहले ही पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे वहीं आज एक बार फिर चौरई क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य कुसुम वर्मा अपने पति ऋषि वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हो गई।
इन कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की बीजेपी
कांग्रेस को हो सकता है नुकसानलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं । ऐसे में आज एक बार फिर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सीएम कमलनाथ को झटका दे दिया है। फिलहाल इसको लेकर कांग्रेस कमेटी के कोई बयान सामने नहीं आया है।