BREAKING NEWS
BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2024, 7:42 pm
NEWS : नकबजनी के मामले में चार साल से फरार 5 हजार रूपयें का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलर्स की दुकान से 2 किलो चांदी के आभूषण चुराए थे, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चार साल पूर्व भोपालसागर कस्बे से ज्वेलर्स की दुकान से 2 किलो चांदी के आभूषण व नगद रुपये चोरी के मामले में वांछित आरोपी को भोपालसागर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई थी। घटना में पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था।


पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि वर्ष 2020 में सितंबर माह में भोपालसागर निवासी अनुपम चण्डालिया की ज्वेलर्स की दुकान से अज्ञात बदमाश दो किलो चांदी के आभूषण व नगद रुपये चुरा ले गए थे, जिसमें भोपालसागर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था।  मामले में फरार आरोपी देवला थाना बेकरिया जिला उदयपुर निवासी 31 वर्षीय पप्पु पुत्र सोमा उर्फ सोमाराम गरासिया की गिरफ्तारी शेष थी, जिसकी काफी तलाश करने पर पता नहीं लगने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई थी।


वांछित आरोपी पप्पू गरासिया की तलाश व गिरफ्तारी के लिए एएसपी परबत सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में थानाधिकारी तुलसीराम आचार्य उ.नि. के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई भंवरलाल, कानि. माधवलाल व राजमल द्वारा थाना फरार आरोपी पप्पू गरासिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से नकबजनी के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE