BREAKING NEWS
BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2024, 8:14 pm
BIG NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन और ये कार्य, जब मुजाल्‍दा व गेहलोत ने की लापरवाही तो लिया बड़ा एक्शन, जारी किया आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व्‍दारा निर्वाचन कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं वरिष्‍ठ के आदेशों की अवहेलना करने पर उपयंत्री नगर परिषद डिकेन प्रवीण मुजाल्‍दा एवं रतनगढ के रेंजर पीएल गेहलोत को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है, कि क्यों न उनके विरूद्ध सेवा (आचरण) नियमावली, 1969 (यथा संशोधन दिनांक 31.08.2012) की धारा-3 क की उपधारा (6) के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे ? इस संबंध में उक्‍त दोनो को अपना स्पष्टीकरण कारण बताओ सूचना-पत्र की प्राप्ति से 03 दिवस में समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अनुपस्थिति अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की दशा में उनके विरूद्ध एक पक्षीय योग्य वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

उल्‍लेखनीय है, कि  मुजाल्‍दा एवं पीएल गेहलोत को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत फ्लाइंग स्‍कवाड (एफएस) दल में पुलिस थाना क्षेत्र सिंगोली एवं रतनगढ के लिए पदस्‍थ किया गया है। गठित दलों का प्रशिक्षण दिनांक 14 मार्च 2024 को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में उक्‍त दोनों बगैर सूचना अथवा सक्षम स्‍वीकृति के अनुपस्थित रहे। इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी व्‍दारा उक्‍त कारण बताओं नोटिस जारी किए गए है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE