खरगोन। लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने पर जिला खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन तलाशी की जा रही है । इसी क्रम में आज शनिवार को वृत्त महेश्वर, कसरावद, खरगोन ओर भीकनगाँव के संयुक्त आबकारी दल द्वारा मुखबिर की सूचना पर वृत्त महेश्वर के ग्राम भुवनतलाई में दबिश देकर एक मकान से 24 पेटी में 576 नग लेमोंट केन बियर (कुल मात्रा 288 बल्क लीटर) अवैध मदिरा बरामद की गयी। उक्त अवैध मदिरा राकेश भील निवासी ग्राम हेलाबावर की होना पाया गया है। आरोपी राकेश भील मौके से फरार हो गया। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त मदिरा का मूल्य रु.- 69,000/- है।