BREAKING NEWS
BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 10:37 am
KHABAR : आचार संहिता लगते ही दिखा चुनावी उत्साह, एक हाथ में बंदूक, दूसरे में डंडा थामकर पहुंचे थाने, बोले-साहब इनको जमा कर लो, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होते ही अपने आप आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ग्वालियर में आचार संहिता का ग्रामीण इलाकों में लोगों ने स्वागत किया है। जैसे ही आचार संहिता लगी तो लोगों में चुनाव का उत्साह दिखने लगा। कहीं स्वेच्छा से बैनर पोस्टर हटाये तो कहीं हथियार जमा करवाए गए हैं।


उटीला थाना में बुजुर्ग 85 वर्षीय बालकृष्णन गुर्जर पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी उटीला व दस बुजुर्गों ने स्वयं से आगे आकर चुनाव आचार संहिता का स्वागत किया और थाने में हथियार जमा करवाए। बुजुर्ग एक हाथ में डंडा और दूसरे हाथ मे बंदूक लेकर थाने पहुंचे।


आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लायसेंसी हथियार समय सीमा में जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। एएसपी शियाज केएम द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को भी आचार संहिता का पालन कराते हुए लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए कहा गया था। जब बुजुर्गों को एक हाथ में डंडा लिए और दूसरे हाथ में बंदूक़ लिए आता देखा तो एसडीओपी बेहट संतोष पटेल व एसडीएम ग्रामीण एस के त्रिपाठी, एसडीएम लश्कर नरेश गुप्ता ने थाना परिसर में सभी बुजुर्गों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी शास्त्र धारकों को शीघ्र हथियार जमा करने के लिये आग्रह किया।


ढोल बजाकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
इसके बाद पुलिस ने गांव वालों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला जहां लोगों को हथियार जमा करवाने, गाड़ी से काली फ़िल्म व दीवार पर लिखे पोस्टर बैनर हटवाए। इसी दौरान गाँव वाले आगे आये और ढोल बजाकर सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिये सूचित किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उटीला शिवम सिंह राजावत, बेहट थाना प्रभारी सुरेश कुशवाह के साथ बेहट व उटीला थाने का स्टाफ़ मौजूद रहा। इस अवसर पर ग्राम सचिव घनश्याम गुर्जर ने संपूर्ण ग्रामवसियों के आदर्श व्यवहार की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE