छिंदवाड़ा। शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव का एलान कर दिया गय। जिसके साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत छिंदवाड़ा में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिले में मुख्य राजनैतिक पार्टियां कांग्रेस और भाजपा द्वारा पूर्व में ही प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया गया है। जिसके तहत नेता चुनाव प्रचार अभियान भी जुट गए है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत नेताओं को जनता तक पहुंचने के लिए महज 33 दिन का समय मिल रहा है। इसी बीच नामांकन फार्म भरने से लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया भी होना है। आकडों पर नजर डाली जाये तो जिले में 14 मार्च की स्थिति में जिले में 16 लाख 32 हजार 896 मतदाता है। जिसमें से 53 हजार 555 मतदाता महज 18 से 19 वर्ष केहै।
जो पहली बार मतदान करेंगे। ऐसे में नेताओं को चुनाव में हिस्सा लेंगे। 16 लाख 32 हजार मतदाता करेंगे फैसला
जिले में मतदाता सूची पर नजर डाली जाये तो कुल 16 लाख 32 हजार 896 मतदाता है। जिनके द्वारा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जायेगा। इसमें 8 लाख 24 हजार 832 पुरुष और 8 लाख 8 हजार 51 महिला मतदाता है। जबकि 18 से 19 वर्ष की आयु वाले 53 हजार 555 युवा मतदाता है, जिनके द्वारा पहली बार मतदान किया जायेगा।
इसी तरह इस सूची में 7 हजार 747 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता है। तो वही मतदाता सूची में 24 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता शामिल है। ऐसे में प्रत्याशियों को जीत दर्ज कराने महिला, युवाओं और बुजुर्गों सहित दिव्यांगों तक अपनी पहुंच बनाना होगा।