BREAKING NEWS
BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 11:21 am
KHABAR : मंदसौर संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा मतदान, इस बार  इतने लाख मतदान करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग, कलेक्टर-एसपी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधिक्षक अनुराग सुजानिया ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सभी पत्रकारों को जानकारी प्रदान की। जानकारी देते हुए कहा कि मंदसौर लोकसभा क्षेत्र 23 के लिए 13 मई को मतदान होगा। 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। 25 अप्रैल नॉमिनेशन का अंतिम दिन होगा। 26 अप्रैल के दिन स्क्रुटनी की जाएगी एवं 29 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 13 मई के दिन मतदान होगा एवं 4 जून को मतगणना होगी। 6 जून को आदर्श आचरण संहिता समाप्त हो जायेगी। नाम दाखिल करने का कार्य मंदसौर जिला मुख्यालय पर हो होगा। मंदसौर लोकसभा क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जिसमें 13 मई के दिन 18 लाख 92 हजार 12 मतदाता 2 हजार 151 मतदान केंद्रों से अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। 18 लाख 92 हजार 12 मतदाताओं में पुरुष मतदाता 9 लाख 55 हजार 347 है एवं महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 639 है। साथ ही थर्ड 26 जेंडर मतदाता है। राजनीतिक दलों की बैठक एवं प्रेस वार्ता के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एआरओ  परमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पत्रकार मौजूद थे। कलेक्टर, एसपी द्वारा सभी को जानकारी देते हुए बताया कि आज से आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई है। आचरण संहिता के नियमों का अच्छे से अध्ययन करें। उनका अक्षरसः पालन करें। ईवीएम मशीनों का लगातार प्रदर्शन चल रहा है। इसके साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता का कार्य लगातार चल रहा है। मतदाता को जागरूक करने में मीडिया की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधा में कुछ कमी हो तो प्रशासन को बता सकते हैं। उनको समय रहते दूर किया जाएगा। अगर एमसीसी का उल्लंघन पाया जाता है, तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। तीन दिवस तक लगातार संपत्ति विरूपण की कार्यवाही चलेगी। शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। सोशल मीडिया पर गलत खबरें डालने से बचना चाहिए। कोई भी खबर हो उसकी प्रामाणिकता के बाद ही सोशल मीडिया पर भेजी जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE