BREAKING NEWS
BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 11:31 am
REPORT : आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रारंभ करें, कलेक्टर-एसपी ने ली कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पूर्व प्रशिक्षण सह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, वन मंडल अधिकारी, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, सेक्टर अधिकारी, पुलिस मजिस्ट्रेट मौजूद थे। प्रशिक्षण डॉ जेके जैन द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यादव द्वारा कहा गया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। प्रशिक्षण को अच्छे से ग्रहण करें। अगर कोई समस्या हो तो तुरंत पूछे। हर प्रशिक्षण से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है, उसको ग्रहण करें। आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अच्छे से एक्टिव हो जाए। सभी लोग आचार संहिता की एसओपी का पालन करें तथा सभी से करवाए और अच्छे से काम करें। एफएसटी टीम के पास में खुद की जानकारी होनी चाहिए। एफएसटी दूसरों के द्वारा दी जाने वाली जानकारी पर निर्भर ना रहे, हर कर्मचारी ड्यूटी अच्छे से करें। संपत्ति विरूपण की कार्यवाही को सीईओ एवं सीएमओ व्यक्तिगत रूप से भी अच्छे से देखें। 

पुलिस अधीक्षक सुजनिया द्वारा कहा गया कि हर चुनाव में कुछ नया सीखने को मिलता है। इसलिए प्रशिक्षण को अच्छे से ग्रहण करें। चुनाव एक बड़ी प्रक्रिया है। इसमें कोई गलती ना हो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यों के बारे में एक तरह से रिहर्सल की जाती है, उसे रिहर्सल को अच्छे से करें। अपर कलेक्टर जायसवाल द्वारा कहा गया कि सेक्टर अधिकारी चुनाव की कुंजी होते हैं और मतदान की पूरी जिम्मेदारी भी सेक्टर अधिकारियों की होती है। इसलिए चुनाव में सेक्टर अधिकारियों का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेक्टर अधिकारियों को अगर कोई भी समस्या हो तो वह समय पर बताए, समस्या का समाधान समय पर किया जाएगा। सकारात्मकता मन में रखें। हम सभी मिलकर अच्छे से कार्य करेंगे और कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE