BREAKING NEWS
BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 11:47 am
BIG NEWS : पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करना पुण्य और दुआएं कमाने वाला पुनीत कार्य है- प्रोफेसर संजय जोशी, महाविद्यालय में पर्यावरण सरंक्षण कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नीमच में वर्ष भर इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, पौधारोपण और इस विषय में जागरुकता का प्रसार करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कार समारोह के माध्यम से सम्मानित और पुरूस्कृत किया गया। 
इको क्लब की संयोजिका डॉ प्रभावती भावसार ने बताया कि पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम इको क्लब द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर जलवायु मंत्रालय नई दिल्ली तथा एपको कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में पर्यावरण हितेषी जीवन शैली हितेषी अपनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के रूप में छात्रों को पौधे एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। पौधों के संरक्षण के बारे में बताया गया और उन पौधों को बड़ा करने का संकल्प लिया गया।
अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के एल जाट ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से अवगत कराया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए कम से कम प्लास्टिक से बनी चीजों का प्रयोग करेने के लिए प्ररित किया। डाॅ संजय जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पुण्य और दुआएं कमाने वाला पुनीत कार्य है। पेड़ कल्प वृक्ष के समान है जो हमें जीवन और बिन मांगे बहुत कुछ देते हैं।
इको क्लब संयोजक डॉक्टर प्रभावती भावसार ने कहा कि अपने व परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस के अवसर पर अपने आंगन या सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण करें। कार्यक्रम में 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता नाटक प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में डॉक्टर प्रशांत ने कहा कि आपके द्वारा लगाए गए पेड़ आने वाली पीढि़यों के लिए आपके द्वारा दिया गया सर्वोत्तम उपहार है। कार्यक्रम में डॉक्टर आर के गुजेटिया, डॉक्टर पुष्पकांत भटनागर एवं डॉक्टर कोमल चौधरी तथा बडी़ संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE