BREAKING NEWS
BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2024, 12:47 pm
KHABAR : आचार संहिता लगते ही महाकाल के भक्तों को फायदा, महाकाल मंदिर में नेताओं के नाम पर होने वाली भस्म आरती अनुमति बंद, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। महाकाल मंदिर में भी राजनीतिक आधार पर होने वाली भस्म आरती अनुमति और प्रोटोकॉल से दर्शन व्यवस्था पर रोक लग गई है। यह व्यवस्था शनिवार शाम से लागू हो गई है। मंदिर समिति प्रशासक ने कहा करीब 350 भस्म आरती अनुमति को बंद किया है। ऐसे में अब सामान्य दर्शनार्थियों को फायदा मिलेगा।


लोकसभा के चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके बाद शाम को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी आचार संहिता का पालन शुरू हो गया है। मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा राजनीतिक पार्टी को दी जाने वाली करीब 350 भस्म आरती अनुमति बंद कर दी है। वहीं राजनीतिक दल के आधार पर प्रोटोकॉल भी नही दिया जाएगा। महाकाल मंदिर में आचार संहिता लागू रहने तक सामान्य दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा।


मंदिर में इन्हें नही मिलेगी प्रोटोकॉल​​​​​​ सुविधा-
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रोटोकॉल के लिए आने वाले अतिथियों के नाम लेना बंद कर दिए है। वहीं राजनीतिक आधार पर भस्म आरती की अनुमति भी जारी नही होगी। यदि यह सुविधा जारी रखते है तो आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसलिए शनिवार से ही मंदिर समिति ने यह व्यवस्था बंद कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE