रतलाम। शासन निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे एमपी किसान एप के द्वारा भी पंजीयन कर सकते है।जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक तहसील आलोट में 6600, रतलाम ग्रामीण में 5947, जावरा में 4505. ताल में 3979, पिपलौदा में 3627, रतलाम नगर में 1550, सैलाना में 575, रावटी में 314 एवं बाजना में 45 किसान पंजीयन करवाए गए है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 27142 किसान पंजीयन किए जा चुके है।पूर्व में गेहूं उपार्जन करने के लिए किसान पंजीयन की अवधि 16 मार्च, निर्धारित की गई थी, उक्त अवधि को 31 मार्च, तक बढाया गया है। अतः समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले समस्त इच्छुक किसानों से अपील की जाती है कि ये अंतिम तिथि के पूर्व किसान पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।