BREAKING NEWS
KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 4:00 pm
BIG NEWS : मौलवी की बेईज्जती करने से रोकने पर पहले की अश्लील गाली-गलौच, फिर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी तो चढ़े हत्थे, अब न्यायालय ने सुनाई सजा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा मौलवी की बेईज्जती करने से रोकने वाले फरियादी के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुवे मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपीगण (01) अशफाक पिता अब्दुल करीम, उम्र-30 वर्ष, (02) निसार उर्फ भुरिया पिता अब्दुल करीम, उम्र-25 वर्ष एवं (03) असरफ पिता रफीक पठान, उम्र-25 वर्ष, तीनो निवासीगण-नुरी कॉलोनी, तहसील मनासा, जिला-नीमच को धारा 323/34, 294, 506(2) भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के कारावास व कुल 600-600रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया ।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं अरविंद सिंह थापक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 13 फरवरी 2017 की मनासा थाना क्षैत्र के अंतर्गत आने वाली हिंगड़ दाल मिल के पास उषागंज कॉलोनी की हैं। फरियादी अब्दुल हयात घटना दिनांक को अतिक पठान के यहा निकाह में गया था, जहाँ पर दो मौलवियों को बुला लिया गया था, जिसमें से एक मौलवी समी हाफिज की आरोपीगण बैईज्जती कर निकाह में से भगा रहे थें तो फरियादी उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस बात पर से आरोपीगण द्वारा फरियादी को अश्लील गॉलिया दी गई तथा लात-घूंसो व तपेली से उसके साथ मारपीट करते हुवे उसको जान से मारने की धमकी दी गई। निकाह मे उपस्थित लोगो ने बीच-बचाव किया। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना मनासा में की गई, जिस पर से आरोपीगण के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध किये जाने के पश्चात् विवेचना के उपरांत अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अरविंद सिंह थापक, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE