BREAKING NEWS
KHABAR : भव्य शोभायात्रा के साथ हुई कुचबंदिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परमार्थ देव के आयोजन की तैयारी के लिए मई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच वालों कब जागोगे, समाजसेवी किशोर.. <<     KHABAR : सेवा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, जब बाइक पर बैठकर.. <<     KHABAR : मनासा के श्री नृसिंह मंदिर पर धूमधाम से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के 12 अस्पतालों में वृद्धजन.. <<     REPORT : साप्ताहिक अंतर विभागीय एवं मतगणना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर में.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के श्री सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : देश के गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 12:21 pm
REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया मतगणना परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी जारी है। इस क्रम में सोमवार शाम कलेक्टर राजेश बाथम स्थानीय शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पहुंचे। महाविद्यालय परिसर में कलेक्टर द्वारा लोकसभा निर्वाचन पश्चात होने वाली मतगणना के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव पांडे, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, लोक निर्माण विभाग के सहायक यात्री पीके राय आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बाथम ने लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्षों का जायजा लिया। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना कक्ष देखते हुए युक्तिसंगत कार्य के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। संपूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए कलेक्टर द्वारा मतगणना के दौरान की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं यथा टेबुलेशन कार्य के लिए फर्नीचर, स्थापना, साफ सफाई, शौचालय, वॉशरूम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों को लाने ले जाने हेतु आवागमन मार्ग, सुरक्षा दलो, मतगणना कर्मियों तथा अन्य व्यक्तियों के लिए आवागमन मार्गाे, निकास द्वारों के लिए भी बारीकी से पर्यवेक्षण कर मतगणना की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE