मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान को सूचारू रूप से संचालन व सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी एवं अन्य सहयोगी मतदान दल कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय एवं कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण पूर्ण रूप से डिजीटल रूप से प्रोजेक्टर/ कम्प्यूटर/ लेपटाप के माध्यम से पीपीटी के द्वारा दिया जा रहा हैं। जिससे की प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन के नियमों एवं प्रमुख बिुन्दुओं की जानकारी अक्षरशरू प्राप्त हो सकें। उक्त प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा हैं। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को मतदान की प्रक्रिया, मतदान दल के कर्तव्य व दायित्वों एवं कार्याे के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया । प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र दोपहर 1.30 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें मतदान दल कर्मियों को ईव्हीएम व वीवीपैट का हेण्ड-आन गहन प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में मतदान दल कर्मियों को लोक सभा निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, ताकि लोकसभा निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पादित हो सकें।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान दलों के नवीन अनुदेश बताये गये। जिसमें मतदान के लिए वैकल्पिक दस्तावेज, मतदाताओं के लिये मतदाता सूचना पर्ची, मतदान दलों के लिए ग्रीन पेपर सील, प्रशिक्षण में बताए बिंदु प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को दी जाने वाली सामग्री जैसे इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट मशीन, निविदत्त मतपत्र, मतदाताओं का रजिस्टर, निर्वाचन नामावली की चिहिन्त प्रतिया, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा प्रारूप, नामावली की अतिरिक्त प्रतियां, ग्रीन पेपर सील, स्ट्रीप सील, संविधिक प्रारूप, सिलिंग बैक्स अमिट स्थाई का मिलान करना, मतदान केंद्र पर एक दिन पूर्व की जाने वाली व्यवस्था एवं मतदान केंद्र के 100-200 मीटर की परिधि में की जाने वाली व्यवस्थाएं, पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कर्मियों के कार्य व अधिकार, किस प्रकार माकपोल किया जाए, मतदाता की पहचान किस प्रकार सुनिश्चित करते हुए मतदाता से मतदान कराया जाएगा, मतदान समाप्ति के बाद किस प्रकार ईव्हीएम एवं वीवीपैट को मोहर बंद कर स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा, मतदान के दिन मतदान में मतदाता के अतिरिक्त कौन-कौन से लोग प्रवेश कर सकते उनके पास कौन से दस्तावेज होना आवश्यक है, मतदाता की पहचान किस प्रकार की जाएगी निरूशक्त मतदाता किस प्रकार मतदान कर सकेंगे आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रयोगात्मक तरीके से मतदान दलों को मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन विधि लागू करने, मतदाता की पहचान का सत्यापन, अमिट स्याही लगाने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, प्रपत्रों की पूर्ति, मतपत्र लेखा तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में ईव्हीएम व वीवीपैट का हेण्ड आन प्रशिक्षण भी दिया, निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को छोटे छोटे समूह में इलेक्ट्रॉनिक ईव्हीएम, वीवीपैट के संचालन के बारे में विस्तार से पीठासीन अधिकारी एवं अन्य सहयोगी मतदानदल कर्मियों को अवगत कराया।