BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 11:43 am
BIG NEWS : दिग्विजय के करीबी रामलाल मालवीय ने छोड़ी कांग्रेस, बीजेपी का दावा- आज 1 लाख करेंगे जॉइन, बसपा नेता बोले- भाजपा को कांग्रेस चला रही, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी शनिवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में 64523 बूथों पर हो रहे कार्यक्रमों में 1 लाख कांग्रेस या दूसरे दलों के लोग भाजपा जॉइन करेंगे।


बीजेपी के इस दावे पर मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के स्टार प्रचारक अवधेश प्रताप सिंह राठौर ने कहा, मैं बीजेपी से ये पूछना चाहता हूं कि आप ही लोग ये कहते थे कि कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए लोग नहीं हैं। अब जिस पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए नेता नहीं हैं, तो आप कौन से 1 लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कर रहे हैं।


उन्होंने कहा, मेरी एक सलाह है कि भाजपा कार्यालय पर अब ये लिख देना चाहिए- कांग्रेस द्वारा आउटसोर्ट पर संचालित भाजपा। कांग्रेस के लोग भाजपा चला रहे हैं। अजय विश्नोई, कैलाश विजयवर्गीय जैसे पुराने खांटी भाजपाइयों को कहना पड़ रहा है कि जिनकी गालियां सुनीं, उन्हें लेना पड़ रहा है। मजबूरी में स्वागत करना पड़ रहा है। जो कांग्रेसी भाजपा में जा रहे हैं, वे भी आउटसोर्स वर्कर हैं।

 

तीन बार के विधायक हैं रामलाल मालवीय
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज उज्जैन के घट्टिया से पूर्व विधायक रामलाल मालवीय समेत 3 दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। 3 बार के विधायक मालवीय, दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद और करीबी माने जाते रहे हैं। वे 6 बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े। रिटायर डिप्टी कलेक्टर रमेश चंद्र सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE