देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस बीजेपी कार्यालय पर उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हुए इस आयोजन में सामाजिक संगठन के जुड़े कुछ कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत भी किया गया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा,सभापति रवि जैन सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर महापुरुषों के माल्यार्पण के बाद झंडावंदन किया गया है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पुरे जोस के साथ मोदी के साथ खड़ा है पार्टी के साथ राष्ट्र निर्माण को लेकर मोदी जी के नेतृत्व फिर से तिसरी बार सरकार बनाएंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस का कार्यक्रम जिला कार्यालय पर किया गया। कांग्रेस मुक्त का जो नारा हमारे यशस्वी मोदी जी दे दिया है उसको साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सेवा का संकल्प लेकर विभिन्न विचारधाराओं के लोग रिटायर्ड,अधिकारी कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो रहे हैं।पुरी ताकात के 29 की 29 सिट मध्यप्रदेश में ओर 400 पार का जो नारा हमारे प्रधानमंत्री जी ने दिया उसको साकार करने जा रहे हैं।