BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 12:18 pm
KHABAR : एमसीएच अस्‍पताल में मातृ एवं बाल मृत्‍यु समीक्षा बैठक का आयोजन, सुधारात्‍मक कार्रवाई करने के संबंध में चर्चा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम के एमसीएच अस्‍पताल में मातृ एवं बाल मृत्‍यु समीक्षा बैठक का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, प्रसूति एवं स्‍त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता शर्मा, डॉ. सरिता खंडेलवाल, डॉ. सुनीता गामड, डॉ. प्रीति रायकवार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी डामोर, डॉ. एपी सिंह, आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोरा, अस्‍पताल प्रबंधक डॉ. शिवम श्रीवास्‍तव, मेटरन सिस्‍टर, नर्सिंग ऑफिसर डीसीएम  कमलेश मुवेल की मौजूदगी में किया गया। 

बैठक में जिला चिकित्‍सालय में हुए मातृ मृत्‍यु एवं शिशु मृत्‍यु के प्रकरणों के बारे में  विस्‍तार से चर्चा की गई तथा आगामी समय में कोई भी मृत्‍यु ना हो, इस संबंध में सुधारात्‍मक कार्यवाही करने के संबंध में चर्चा की गई। सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में सभी प्रोटोकॉल आधारित सेवाऐं प्रदान करने  के संबंध में निर्देशित किया। उन्‍होंने सभी आवश्‍यक उपकरणों, संसाधनों, आवश्यक दवाईयों के पर्याप्‍त इंतजाम कर सभी प्रकार की समय पर सेवाऐं प्रदान करने के निर्देश दिए। जोखिम वाली माताओं की विशेष देखभाल, गर्भावस्‍था के समय जांच, आयरन फ़ोलिक एसिड गोलियों की प्रदायगी, समय-समय पर फालोअप, प्रसव पश्‍चात देखभाल, एनआरसी में परामर्श एवं देखभाल, एसएनसीयू से डिस्‍चार्ज बच्‍चों का फालोअप करने, गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE