BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 11:16 am
KHABAR : एलएनसीटी में सिल्वर जुबली एलुमनाई मीट का आयोजन, चेयरपर्सन पूनम चौकसे ने कहा मीट संपर्कों को पुनर्जीवित करने का आदर्श मंच, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। एलएनसीटी भोपाल में मंगलवार को सिल्वर जुबली एलुमनाई मीट( 1998-1999 बैच) का आयोजन किया गिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एलुमनाई के अभिनंदन से हुआ। इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ जनों ने एलएनसीटी की 31 वर्षाे की यात्रा का रोमांचकारी अनुभव साझा किया।


एलएनसीटी समूह की वाइस चेयरपर्सन पूनम चौकसे ने कहा ष्सिल्वर जुबलीष् एलुमनाई मीट आप सभी के लिए अपने साथियों और शिक्षकों से मिलने और संपर्कों को पुनर्जीवित करने का एक आदर्श मंच है। एलएनसीटी ग्रुप में अपने छात्रों के साथ संपर्क में रहने की एक लंबी स्थापित परंपरा है। यह परंपरा सदैव बनी रहे, इस मीट से, आपके अनुभव से, आपके फीडबैक से एलएनसीटी परिवार के सभी सदस्यों को लाभ होगा।


चेयरपर्सन पूनम चौकसे ने अपने उद्वोधन में कहा कि हमारे समूह के अध्यक्ष जयनारायण चौकसे हमेशा से कहते आए हैं कि ष्कुछ नया करोष् और उन्होंने स्वयं एलएनसीटी समूह की स्थापना से लेकर आज तक ऐसा ही करके दिखाया। आप सभी स्टूडेंट्स, एलुमनाई, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मेहनत, लगन से आज एलएनसीटी समूह सभी के लिए एक मिसाल बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रथम शिक्षक माता - पिता ही होते हैं, अपने माता - पिता को सुने, उनसे बाते करें, सलाह लें उनसे अपने मन की बातें शेयर करें, वे ही आपको सही रास्ता बताते हैं ।


एलएनसीटी समूह के अध्यक्ष जे एन चौकसे , सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने अपने संदेश में सभी एलुमनाई से एलएनसीटी परिवार से लगातार जुड़े रहने एवं अपने जूनियर्स की सहायता करने और मार्गदर्शन का आह्वान किया। वहीं श्वेता चौकसे एवं पूजा चौकसे डायरेक्टर एलएनसीटी समूह ने सभी एलुमनाई का अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE