शाजापुर। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 21 - देवास (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लगने वाली विधानसभा सेगमेंट 167 - शाजापुर, 168 - शुजालपुर, 169 - कालापीपल की Polled EVM VVPAT मशीने 13 मई 2024 को मतदान उपरांत अनुमोदित स्ट्रांग रूम शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर में रखी गई है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिये बनाये गये स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने के संबंध में अभ्यर्थियों को पत्र प्रेषित किया गया है।
इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों को पुन: स्मरण कराया गया है कि आप अपनी ओर से भी स्ट्रांग रूम के बाहर अपनी प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते हैं। इस संबंध में पूर्व में भी आपको आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र भोपाल के निर्देशों से आयोजित बैठक में भी अवगत कराया गया है।