जबलपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2021 के परिणाम घोषित कर दिए है। नरसिंहपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली राधिका पाठक ने एमपीपीएससी की परीक्षा पास करते हुए नायब तहसीलदार बनी है। राधिका के पिता किसान है, जबकि उनकी मां गृहिणी है। राधिका से छोटा एक भाई और बहन है, दोनों ही पढ़ाई कर रहे है। राधिका का कहना है कि किसान की बेटी होने पर फक्र है। पिता ने मुश्किल हालातों का सामना करते हुए पढ़ाई करवाई है। अब पिता को घर पर बैठकर आराम करना है, क्योंकि उनकी बेटी अब पिता का सहारा बनेगी। उमरिया गांव की रहने वाली राधिका जबलपुर में किराए से कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी। राधिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने गुरु सिद्धार्थ गौतम को दिया है। राधिका का कहना है कि पहले अटेम्प्ट में ही उसने लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। दो साल से राधिका गौतम एकेडमी में पढ़ाई कर रही है।
2019 में राधिका ने जबलपुर होम साइंस कॉलेज से एमएससी की थी, इसके बाद से उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी थी। राधिका का कहना है कि नौकरी के साथ-साथ वो अपनी पढ़ाई आगे भी जारी रखेंगी। राधिका के पिता का नाम कमलेश पाठक है, जबकि मां अंजना पाठक ग्रहिणी है। राधिका के छोटे भाई श्रवण और रागनि दोनों ही इजींनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है। राधिका अपने परिवार में पहली ऐसी लड़की है जो कि सरकारी नौकरी के लिए चुनी गई है।
राधिका की सफलता को लेकर उनके गुरु सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि बहुत ही खुशी होती है जब लड़कियां लड़को से बेहतर करती है। राधिका दो साल पहले जब पढ़ाई के लिए क्लास ज्वाइन की थी, तभी से ही उसने अपना लक्ष्य बना रखा था कि वह कुछ ना कुछ जरूर करेगी। जबलपुर में अपने माता-पिता से दूर रहकर किराए के एक कमरे में रहकर पहले ही अटेम्पट में परीक्षा पास करना ना सिर्फ हमारे लिए बल्कि वो सभी परिवार जो कि मुश्किल से अपने बच्चों को पढ़ाई करवाते है। सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि राधिका के अलावा और भी कई बच्चों ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है।