खरगोन। कसरावद जनपद के ग्राम पंचायत पीपलगोन में मनरेगा में हो रहे फर्जीवाडे को देखते हुए ग्राम पंचायत के उप सरपंच मुकेश एवं पंचगणो द्वारा जनपद पंचायत कसरावद पहुंचकर जनपद सीईओ को दिया गया। आवेदन उनके द्वारा बताया गया कि यह योजना गरीबों लिए चलाई जा रही है जहां पर 90 दिनों का रोजगार एक परिवार को उसी ग्राम पंचायत के अंदर मिल सके जहां पर गरीब परिवारों एवं मजदूरों को छोड़कर अन्य जो युवा एनटीपीसी पावर प्लांट सेल्दा में नौकरी कर रहे हैं उनके जॉब कार्ड चलाए जा रहे हैं यही नहीं मृतकों के भी खातों में पैसे डाले जा रहे हैं और पंचों द्वारा आरोप लगाया गया कि यह पैसा सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा जिन लोगों के खातों में मनरेगा का फर्जी तरीके से पैसा डाला जाता है उन लोगों के खातों से निकलवा कर सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक अपनी जेबों को गर्म करते दिखाई देते हैं। इसी तरह का फर्जी खेल देखकर गरीब लोग कहीं अन्य राज्यों में मजदूरी के लिए पलायन को मजबूर होते हैं नाली निर्माण एवं सी सी रोड खरंजा निर्माण को लेकर भी लाखों रुपए का गबन पंचायत द्वारा किया गया है और जब हम सब पंचों ने सरपंच महोदया को ग्राम सभा में इस भ्रष्टाचार के बारे में अवगत कराने लगे तो सरपंच पति कैलाश कारोलिया के द्वारा गाली गलौज के साथ अभद्रता पंचों एवं उपसरपंच के साथ की गई ग्राम पंचायत पीपलगोन में सरपंच पति सचिव एवं रोजगार सहायक की मिली भगत के कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं।