BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 12:51 pm
KHABAR : 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, भारतीय मजदूर संघ ने पर्यावरण प्रदूषण रोकने और पौधारोपण करने की मांग की, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच जिला संयोजक संजय राठौड़ ने जनहित से जुड़े 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सयुंक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि वायु प्रदूषण पर रोक लगे। इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। जिले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाए। अमानक स्तर के प्लास्टिक पदार्थों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर कड़ी रोक लगाई जाए।


नदियों और जल स्त्रोतों को विषाक्त होने से बचाने के लिए नदियों में जाने वाले पानी को पहले फिल्टर किया जाए। पेंड़ों की अवैध कटाई पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पर्यावरण संबंधी शिकायतों का निराकरण हो। ध्वनि प्रदूषण तथा ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


ज्ञापन का वाचन पर्यावरण मंच जिला संयोजक संजय राठौड़ ने किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अंकित वैद्य, जिला महामंत्री सतीश महाजन, उपाध्यक्ष सुरेश सनखेरे, संजय सागरे, सुनील कोटवे,सुषमा बैरागी पर्यावरण मंच के डाक्टर देवेंद्र कनासीया उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE