नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जिला पंचायत कार्यालय नीमच में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं और पत्रकारगणों को पौधे वितरित किए। साथ ही इन पौधों को रोपने व सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया।