BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 1:49 pm
KHABAR : नपा की चित्रकला प्रतियोगिता, किसी ने जल संवर्द्धन तो किसी ने पर्यावरण का दिया संदेश, 30 से अधिक प्रतियोगियों ने दिखाई प्रतिभा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जल स्त्रो्तों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जन-सहयोग से जारी विभिन्न गतिविधियों के तहत् 9 जून रविवार को जल संरक्षण विषय पर गांधी वाटिका में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर व सीनियर ग्रुप में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर सुन्दिर चित्रों के माध्यम से जल संरक्षण, पौधारोपण व पानी बचाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर नगरपालिका सभापति कुसुम-अशोक जोशी व समाजसेविका माधुरी चौरसिया ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

नगरपालिका द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में किसी ने पहाड़ों से बहते पानी को संग्रहित करने, किसी ने कुए-बावड़ी व तालाबों के संरक्षण व किसी ने नल से बहते पानी के अपव्‍यय को रोकने, पानी बचाओ का संदेश दिया। कुछ प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण के माध्‍यम से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

इस अवसर पर सभापति कुसुम जोशी व समाजसेविका माधुरी चौरसिया ने प्रतिभागियों द्वारा बनाये गये संदेशप्रद् चित्रों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों से पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधारोपण करने व पानी की बचत करने के साथ ही अपने परिजनों व परिचितों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। समाजसेविका माधुरी चौरसिया ने निर्णायक के रूप में सीनियर व जूनियर ग्रुप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन किया। 16 जून को आयोजित कार्यक्रम में दोनों ग्रुप के प्रथम, द्वितीय व तृतीय आनेवालों के साथ ही अन्‍य सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्‍कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नपा के कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल शर्मा, उपयंत्री अम्‍बालाल मेघवाल, राजस्‍व अधिकारी टेकचंद बुनकर, स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी घनश्‍याम नागदा, बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन, सुरेश पंवार, मोहम्‍मद जुनैद, राजेश मंगल (पप्‍पू) शुभम् उपाध्‍याय सहित अनेक महिला-पुरूष उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE