BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 2:48 pm
KHABAR : ई रिक्शा चालकों का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात किया, ई रिक्शा चालक के आत्महत्या के प्रयास के बाद रूट यथावत रखने का आग्रह, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। ई रिक्शा चालकों ने हंगामा करते हुए पहले महाकाल थाने का घेराव कर दिया इसके बाद करीब 500 से अधिक चालक जिला अस्पताल के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विधायक महेश परमार सहित आरटीओ और भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। बताया गया की मंगलवार सुबह एक ई रिक्शा चालक ने बार बार चालान बनने और रूट के कारण सवारी नहीं मिलने से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद सभी ई रिक्शा चालक एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे


शनिवार को बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक ने अपनी मांग आरटीओ के सामने रखी थी इससे पहले 25 मई को शहर में संचालित लगभग 6000 ई-रिक्शा से शहर की सडकों पर यातायात का दबाब अधिक होने से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ई-रिक्शा को शहर में दो शिफ्टों में चलाने की कार्य योजना बनाई थी । जिसमें शहर को महाकाल जोन एवं महाकाल जोन से बाहर के अन्य मार्गों में विभाजित किया गया था।


इस व्यवस्था से ई-रिक्शा चालक पहले से नाराज थे , इसके बाद मंगलवार को शुभम उर्फ चिंटू बोरासी ने आत्महत्या करने की कोशिश की चिंटू ने आरोप लगाया की रुट तय होने के बाद से कमाई नहीं हो रही है। दिन भर काम करने के बाद 200 रुपए घर ले जा रहा हु। साथ ही पिछले तीन दिन से पुलिस चालान बना रही है। इस कारण आत्महत्या की कोशिश की। चिंटू की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक अस्पताल के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। आंदोलन को लीड कर रहे बल्लू सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासन को रूट व्यवस्था खत्म कर 10-10 घंटे ई रिक्शा संचालन की अनुमति देना चाहिये।


नारेबाजी कर रहे ई रिक्शा चालक का साथ देने के लिए विधायक महेश ओर भी पहुंच गए। साथ ही आरटीओ संतोष मालवीय भी पहुंचे। मालवीय ने सभी को दोपहर में मुलाकात करने का समय दिया। और बातचीत से संसय का हल निकालने की पेश की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE