BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 2:50 pm
KHABAR : बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, जनसुनवाई में पहुंचे परिजन, बहन बोली- पति ने मारा, हम उसे न्याय दिलाना चाहते हैं, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। 18 मई को संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत की जांच की मांग लेकर मंगलवार को परिजन जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की।


बहन अंजू चौहान ने बताया कि छोटी बहन शोभा सिसोदिया के मौत में निष्पक्ष जांच चाहते हैं। हम उसे न्याय दिलाना चाहते हैं। उसके पति आशीष पिता सुमेरसिंह ने मारा है और अन्य कई बातें हैं, जिनके निराकरण के लिए हम कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। मामले को लेकर कलेक्टर सर ने हमें आश्वासन दिया है।


मायके पक्ष ने दामाद पर लगाया आरोप
सिविल लाइन थाना अंतर्गत विजय नगर क्षेत्र में 18 मई को शोभा (25) घर पर मृत अवस्था में मिली थी। सूचना के बाद मौके पर एफएसएल टीम व पुलिस भी पहुंची थी। पिता रूपसिंह चौहान निवासी बरोठा ने दामाद पर आरोप लगाया था। उनका कहना है कि बेटी के साथ दामाद मारपीट करता था। इनका विवाद भी चल रहा था, हमें नहीं मालूम था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। हमें पड़ोसियों द्वारा सूचना दी थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE