मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने रात्रि गश्त का औचक निरीक्षण किया। साथ ही थाना अफजलपुर का रात्रि में ही आकस्मिक निरीक्षण कर पेंडिंग अपराधों, इनामी फरारी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अधिकारियों को आदेशित भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.06.24 की दरमियानी रात्रि पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया द्वारा जिले के थाना अफजलपुर का औचक निरीक्षण किया गया। थाना अफजलपुर के निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड, रजिस्टर, जरायम रजिस्टर इत्यादि चेक करते सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी मौके पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी को दिए गए। इसके पश्चात थाना अफजलपुर पर कांबिंग गश्त कर रही पार्टी को चेक किया। थाने के निरीक्षण के दौरान थाने पर पेंडिंग अपराधो के जल्द निकाल करवाने, इनामी एवम फरारी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु भी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। एवम थाने पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था करवाने हेतु भी आदेशित किया गया।