मंदसौर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला मंदसौर में आज 11 जून मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने जनसुनवाई कर आवेदकों के आवेदन का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11.06.24 मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें आवेदकों के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा त्वरित एवं विधिसंगत कार्यवाही करवाई जाकर आवेदकों के आवेदन का त्वरित निराकरण किया।