कंजार्डा। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजार्डा मैं वर्षा पूर्व जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 5 से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत कंजार्डा मैं जनपद सीईओ और ग्राम पंचायत सरपंच भूरालाल खाती के निर्देशन में बरसाती नाले में साफ सफाई अभियान चलाया जिससे कि बरसात का पानी नाले में नहीं रुके। लोगो को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बरसात पूर्व नाले की सफाई की जा सके जिससे कि पानी निकलने में परेशानी ना हो इस नाले में कई वर्षों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।जिसकी साफ सफाई का काम पंचायत द्वारा करवाया जा रहा है यह कार्य बहुत ही सराहनी है। जनपद सीईओ ने जानकारी में बताया कि साफ सफाई के पश्चात इस नाले में जो गंदगी कचरा डालेगा उसे पर 500 का दंड रखा गया है। साफ सफाई हेतु पंचायत द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं जिसके तहत यह कार्रवाई की जाएगी। चारभुजा की नगरी में लोग दर्शन के लिए आते हैं और उन्हें ऐसी गंदगी का सामना न करना पड़े बड़ी शर्म की बात है इसीलिए साफ सफाई रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सरपंच भूरालाल खाती ने ग्रामीणों से अपील की है कि उक्त नाले में गंदगी ना डालें इसे साफ स्वच्छ रखने में पंचायत का सायहोग करे।