नयागांव। नगर परिषद नयागांव ने जल गंगा संवर्धन अभियान 05 जून से 16 जून 2024 तक चलेगा इसके अन्तर्गत मंगलवार 11 जून 2024 को नगर परिषद नयागांव में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरदास सेनानी एवम अध्यक्ष मुकेश जाट के निर्देशन में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान अन्तर्गत वार्ड 10 व 14 सांवलिया मंदिर के सामने स्थित बरसाती नाले की साफ-सफाई करवाई गई इस अवसर पर नगरपरिषद कर्मचारी एवं नगर के जागरुक पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रामबिलास मालवीय सहित लोग ख उपस्थित थे। जल बचाने के लिए प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत नागरीको को जागरूक किया जाकर जल बचाने हेतु की अपील की जा रही हैं ।