नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नवगठित मंत्रिमण्डल में मध्यप्रदेश से पांच मंत्री सम्मिलित किए जाने से उत्साहपूर्ण माहौल है। नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में केबिनेट मंत्री षिवराजसिंह चौहान व सावित्री ठाकुर को केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत कर बधाई शुभकामनायें दी। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी केबिनेट मंत्री एवं डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा दुर्गा दास उईके को राज्य मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के विकास को और तेज विकास की गति मिलेगी तथा सर्वहारा वर्ग को भरपूर लाभ मिल सकेगा एवं किसान, महिलाओं, युवाओं तथा गरीब वर्ग लाभान्वित हो सकेगा।