BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 6:10 pm
KHABAR : सीएम राइज विद्यालय नीमच कैंट लाइट हाउस एवं नोडल विद्यालय के रूप में किया चयनित, पढे़ खबर   

Share On:-

नीमच। शहर के मध्य स्थित सीएम राइज विद्यालय नीमच कैंट को स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा लाइट हाउस  के रूप में चयनित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश के 274 सीएम राइज  विद्यालयों में से कुछ पेरामीटर्स के आधार पर  68 सीएम राइज विद्यालयों  को लाइट हाउस (नोडल) विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। इन सी एम राइज विद्यालयो का चिन्हांकन स्थापना के  बाद गत दो वर्षों में हुई गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जैन ने बताया कि सीएम राइज विद्यालय नीमच केंट ने अपनी स्थापना के दो वर्षों के दौरान ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ उल्लेखनीय पाठ्येतर गतिविधिया आयोजित  कर जिले एवं प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसी अनुक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से  सीएम राइज विद्यालय नीमच कैंट को नोडल विद्यालय के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से 10 जून 2024 को भोपाल से पीपुल ग्रुप  के प्रशिक्षक वेणु तनुजा एवं अतीक द्वारा  शिक्षकों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला  में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यशाला  में प्रशिक्षकों द्वारा  लाइट हाउस नोडल विद्यालय की अवधारणा, मानकों एवं कक्षा में प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण किस प्रकार दिया जावे,के बारे  में विस्तार से बताया। वर्षभर चलने वाली शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियां  कैसे बेहतर ढंग से संचालित करते हुए उनकी निरंतरता बनाई रखी जा सके ताकि विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास हो सके एवं अन्य  सभी विद्यालय भी प्रेरित होकर अनुसरण कर  सके। इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण  सहायक संचालक शिक्षा  मनोज  जैन व सुजानमल मांगरिया,प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने कर किया। कार्यशाला संचालन शिक्षिका सोनम शर्मा एवं  आभार उप प्राचार्य महेश शर्मा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE