BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 6:15 pm
BIG NEWS : जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का सम्‍मान समारोह सम्‍पन्‍न, कलेक्टर जैन ने कहा- नीमच जिले की सम्‍पूर्ण प्रशासनिक एवं पुलिस की टीम ने निर्वाचन में अभूतपूर्व कार्य किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के नागरिक काफी अच्‍छे है, प्रशासन के हर एक आयोजन गतिविधियों में बढचढ कर सहयोग करते है। नीमच जिले की सम्‍पूर्ण प्रशासनिक एवं पुलिस की टीम ने भी निर्वाचन में अदभुत कार्य किया है। स्‍वीप के तहत जिले में आयोजित गतिविधियों, नवाचारों को भी सभी ने सराहा है। निर्वाचन में सभी ने अपने कर्तव्‍यों को अच्‍छे से निवर्हन किया है। यह बात कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने सोमवार की शाम को जिला निर्वाचन कार्यालय व्‍दारा लोकसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न होने पर आयोजित अधिकारी कर्मचारियों के सम्‍मान समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, सीएसपी अभिषेक रंजन, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वे, उप जिला अधिकारी संजीव साहू, जिला नोडल अधिकारी, सभी एआरओ, निर्वाचन में लगे अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस सम्‍मान समारोह में कलेक्‍टर एवं एसपी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न कराने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, उत्‍कृष्‍ट स्‍वीप गतिविधियों के लिए जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सभी एआरओ और उनकी टीम सीएमओ, जनपद सीईओ और उनकी टीम सभी, जिला नोडल अधिकारियों, मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार, अक्षय सिह बावेल, मनोज जैन, एमसीएमसी सदस्‍य नरेंद्र कुमार व्‍यास  व जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया।

कार्यक्रम में एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम राजेश शाह व पवन बारिया, ने भी लोकसभा निर्वाचन के अपने अनुभवों को विस्‍तार से साझा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया तथा अंत में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू ने सभी का आभार माना। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कलेक्‍टर जैन को अभिनन्‍दन पत्र भेंट किया गया। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने भी कलेक्‍टर को स्‍मृति चिन्‍ह भेट किया।

सम्‍मान समारोह का समापन स्‍नेह भोज के साथ सम्‍पन्‍न हुआ। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE