BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 6:44 pm
KHABAR : विद्युत वितरण कंपनी नियमो का पालन करने की बजाय शिकायकर्ता किसान को कर रहे परेशान, कलेक्टर दिनेश जैन ने जांच कराने के दिए निर्देश, पढे़ दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकडेश्वर। मध्यप्रदेश वितरण कंपनी मनासा क्षेत्र कुकडेश्वर का एक अजीबो गरीब मामला देखने में आया जब एक किसान के द्वारा लगाए गए निजी पोल से अन्य किसान को जो की विगत 10 वर्ष से अन्य जगह से कनेक्शन लेकर खेत की सिंचाई कर रहा था को विच्छेद कर किसान की दबंगई या विधुत सहकारी समिति की तानाशाही के चलते भंवरलाल माड़िवाल के खेत पर निजी खर्च से लगाए पोल और विधुत लाइन से सड़क के पार कनेक्शन दिया जबकि किसान विगत 10 वर्ष से जिस जगह से विद्युत कनेक्शन लेकर सिंचाई कर रहा था तो अचानक उसको अन्य किसान के निजी खर्च वाले पोल से विद्युत कनेक्शन देने की जरूरत क्यों महसूस हुई क्या कोई राजनीतिक दबाव या कोई अन्य कारण है जो विद्युत मंडल के अधिकारियों को अन्य जगह से कनेक्शन करने को मजबूर होना पड़ा...?


भंवरलाल माड़ीवाल किसान निवासी कुकडेश्वर द्वारा कई बार कुकडेश्वर और मनासा के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत की और सूचना अधिकार में भी जानकारी ली और सूचना अधिकार में प्राप्त जानकारी का हवाला देकर अवैध तरीके से पुराना कनेक्शन जो विगत 10 वर्ष से किया हुआ था को विच्छेद कर किसान के निजी खर्च वाले पोल से दिया जाने वाले कनेक्शन को नियम विपरीत होने से हटाने हेतु निवेदन किया परन्तु मनासा के विधुत मंडल के अधिकारी श्री दांगी के द्वारा नियमो को ताक के रखते हुए किसान भंवरलाल माड़ीवाल को गुमराह करने का कार्य किया जिसकी शिकायत नीमच के वरिष्ठ अधिकारी श्री आचार्य से भी की और दूरभाष पर भी चर्चा की लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला तब किसान ने मजबूर होकर मंगलवार को जिले में होने वाली जनसुनवाई का सहारा लेकर कलेक्टर दिनेश जैन को मय दस्तावेज सप्रमाण शिकायत कर वस्तुस्तीथी से अवगत कराया और पत्र में लिखा की एलटी लाइन से दिया अवैध कनेक्शन विच्छेद किया जावे।


जनसुनवाई में कलेक्टर दिनेश जैन ने विधुत मंडल के अधिकारियों को दल से जांच कराने के निर्देश दिए अब दल क्या जांच करता है और क्या कार्यवाही करता है और पीड़ित किसान को न्याय मिलता है या नही देखने वाली बात होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE