नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेश के विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तमाम ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। नीमच के कलेक्टर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, सीईओ गुरु प्रसाद और प्रसाासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अहम विषयों को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की है। जल गंगा संवर्धन, तालाब बावड़ी नदियों के गहरीकरण और उन्हें स्वच्छ करने, पौधारोपण, पुरानी जल संरचनाओं को जीवित करने आदि विषयों पर मुख्यमंत्री द्वारा चर्चा की गई है। गंगा दशहरा के दिन इस अभियान का समापन होगा। स्कूल चलो अभियान पर भी मुख्यमंत्री द्वारा खास तौर पर ध्यान आकर्षित किया गया है। वन संरक्षण और राजस्व के मामलों में भी वार्ता कर मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर सभी योजनाओं को क्रियान्वित करें और समस्याओं का समाधान किया जाए।