BREAKING NEWS
KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 11:01 am
BIG NEWS : नए आपराधिक कानून में दर्ज हुई पहली एफआईआर , विकास कार्यों को लेकर आज नगर निगम परिषद की बैठक, एनईईटी को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। आज से देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। नए अपराधिक कानून के तहत ग्वालियर में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं ग्वालियर में आज नगर निगम परिषद की दोपहर 3ः00 से बैठक होगी। जिसमें शहर के विकास कार्यों पर चर्चा होगी। इधर नीट पेपर लीक घोटाला और नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज भी शहर में जारी रहेगा।

 

आज से लागू हुए तीन नए कानून
देश में आज से तीन नए कानून लागू हुए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) हैं। इसी बीच नए कानून के तहत ग्वालियर में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। यादव धर्म कांटे के पास रहने वाले सौरव नरवरिया ने रात 12:05 बजे हजीरा थाने में बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है।


बतादें कि, नए कानूनों में कुछ धाराएं हटा दी गई हैं। वहीं कुछ नई धाराएं इसमें जोड़ी गई हैं कानून में नई धाराएं शामिल होने के बाद पुलिस, वकील और अदालतों के साथ-साथ आम लोगों के कामकाज में भी अब काफी बदलाव आ जाएगा।


नगर निगम परिषद की बैठक
ग्वालियर में आज दोपहर 3ः00 से नगर निगम परिषद की बैठक होगी। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों पर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार मुरार कैंटोनमेंट बोर्ड से नागरिक क्षेत्र को अलग कर नगर निगम ग्वालियर में शामिल करने को लेकर चर्चा होगी।


नीट को लेकर प्रदर्शन
ग्वालियर में आज नीट पेपर लीक एवं नर्सिंग घोटाले को लेकर छात्र हित में कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अलकापुरी चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE