BREAKING NEWS
KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 11:07 am
NEWS : मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रथम किश्त जारी, जिले में 2 लाख 10 हज़ार से अधिक किसान लाभान्वित, 21 करोड़ 9 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम रविवार को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। जिसमें जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल रूप से जुड़कर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त के रूप में एक हज़ार रुपए प्रति कृषक डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किए। राज्य स्तरीय समारोह में 65 लाख से अधिक किसानों के खातों में 650 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 2 लाख 10 हज़ार से अधिक किसानों के खातों में 21 करोड़ 9 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया। सेमलपुरा निवासी किसान घीसू लाल धाकड़ ने मुख्यमंत्री से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि जब मोबाइल में पैसे आने की घंटी बजती है तो कैसा लगता है..? इस पर घीसू लाल ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 17 किस्त मिल चुकी है, जिससे वे खाद, बीज, दवाइयां आदि खरीदते हैं। किसान घीसू ने बताया कि उन्हें सरकार की पेंशन योजना का लाभ भी मिल रहा है, जिसकी राशि सरकार ने 150 रुपए बढ़ाकर 1150 रुपए कर दी है। संवाद के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए भी सरकार से सहायता मिली है।

इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। आगे भी किसानों के हित में काम किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि खेती हमारे इतिहास का सबसे पुराना व्यवसाय है। वर्तमान समय में सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लाई है, जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले किसानों को श्मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाश् के तहत 2 हज़ार रूपए वार्षिक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजनान्तर्गत समस्त पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 2 हज़ार रूपए तीन किस्तों में यथा, प्रथम किस्त एक हज़ार रुपए, द्वितीय किश्त 500 रुपए तथा तृतीय किश्त 500 रुपए डीबीटी प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना पर 400 करोड़ रुपए का वार्षिक वित्तीय प्रावधान है।

इस अवसर पर जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बद्री लाल जाट, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, सीकेएसबी के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल सहित जन प्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी एवं जिले भर के लाभान्वित किसान उपस्थिति रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE