BREAKING NEWS
KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 12:46 pm
BIG NEWS : नीट और नर्सिंग घोटाले को लेकर प्रदर्शन, इंदौर और ग्वालियर में कांग्रेस ने जताया विरोध, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। कांग्रेस ने आज मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले के विरोध में कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए और कलेक्टर को ज्ञापन सॉफ्टवेयर स्वास्थ्य मंत्री के स्थिति की कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मांग की है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घोटाले के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए इकट्ठा होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नर्सिंग घोटाले की निष्पक्ष जांच हो और जांच के पहले ही स्वास्थ्य मंत्री अपना इस्तीफा दें इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे, धरना प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखा।

 

केंद्र और राज्य दोनों ही घोटाले की सरकार
ग्वालियर। कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी की सरकार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। कांग्रेस लगातार घोटाले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रोटेस्ट कर रही है, लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है। एक तरफ नीट घोटाला तो दूसरी तरफ नर्सिंग घोटाला किया गया। अब तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट है कि केंद्र और राज्य दोनों ही घोटाले की सरकार है। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने घोटाले पर बीजेपी पर सवाल खड़े किए हैं। ग्वालियर में भी कांग्रेस के नेता बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते देखे गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE