चित्तौड़गढ़। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष व कपासन के पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने जंगली सूअरों से फसलों में हो रही क्षति रोकने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि चित्तौड़ जिले के कपासन तहसील के समस्त गांव में जंगली सूअर को पकड़ने व उनकी आबादी को रोकने के लिए वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त कार्रवाई कर किसानों को हो रही आर्थिक क्षति को रोकने की कार्रवाई की जावे। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है क्योंकि बुवाई करते ही सुअर बीज को निकाल लेते हैं।