BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 7:43 pm
NEWS : वाटर पार्क व धागा फैक्ट्री में मारपीट व तोड़फोड़ मामले में हुई अब तक 20 लोगो की गिरफ्तारी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क व मनोमय धागा फेक्ट्री में 6 जून को हुई मारपीट व धमाल करने के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम के सहयोग से तीन और वांछित आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अब तक 20 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 6 जून को चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क में प्रवेश के लिए हुए झगड़े व जेसीबी से की गई तोड़फोड़ एवं मनोमय धागा फेक्ट्री में आगजनी के मामले में पुलिस ने कई लोगों को चिन्हित किया था। जिसमे वांछित अपराधियों की तलाश कर लगातार प्रयास किये जाकर गिरफ्तारी की जा रही हैं। 


इसी क्रम में एएसपी सिकाऊ मुकेश सांखला के निर्देशन में गंगरार थाना पुलिस द्वारा डीएसटी के सहयोग से वाटर पार्क में जेसीबी से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी भीलवाड़ा जिले के तखतपुरा थाना हमीरगढ़ निवासी 20 वर्षीय प्रकाश चंद्र नायक पुत्र शंकर लाल नायक, गंगरार थाने के देवगिरी जी का खेड़ा निवासी 20 वर्षीय राकेश गिरी उर्फ़ देवेंद्र गिरी गोस्वामी पुत्र हेमगिरी गोस्वामी व गंगरार थाने के सुलिखेड़ा निवासी 27 वर्षीय प्रकाश पुत्र छोगालाल सुथार को गिरफ्तार किया गया है।


मामले में शेष वांछित आरोपियों की तलाश व धरपकड़ के लिए डीएसटी द्वारा भीलवाड़ा जिले में व गंगरार में लगातार केम्प कर गिरफ्तारी के ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE