BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2024, 12:01 pm
KHABAR : स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर बनाई जाएगी व्यवस्था, सीएमएचओ व बीएमओ ने की एसडीएम से विस्तारपूर्वक चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आनन्द चंदेलकर को सैलाना एवं बाजना क्षेत्र में चिकित्सकों की उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। इस क्रम में सीएमएचओ डा. चंदेलकर, बीएमओ बाजना तथा बीएमओ सैलाना ने एसडीएम मनीष जैन से जाकर इस सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। 

सीएमएचओ ने बताया कि नियमित संविदा एवं बंध पत्र सभी चिकित्सक मिलाकर कुल 15 चिकित्सक बाजना विकासखण्ड अन्तर्गत कार्यरत हैं। सभी चिकित्सकों की इमरजेंसी एवं संस्था आधारित ड्यूटी लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही सैलाना विकासखण्ड में कुल 5 चिकित्सक कार्यरत हैं, चिकित्सकों की कमी के चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सकों की 3 दिन ड्यूटी लगाकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। एसडीएम मनीष जैन ने अनुभाग अन्तर्गत सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रदायगी के लिए सीएमएचओ एवं बीएमओ को निर्देशित किया।

सीएमएचओ ने विकासखण्ड अन्तर्गत पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कराने, दस्तक अभियान के दौरान शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समग्र आईडी लेकर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की बात कही। उन्होंने दस्तक अभियान अन्तर्गत विकासखण्ड के उपस्वास्थ्य केन्द्र करिया का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।चर्चा एवं भ्रमण के दौरान एपीडेमियोलाजिस्ट डा. गौरव बोरीवाल, बीएमओ डा. पी.सी. कोली, बीईई कैलाश यादव, बीपीएम सैलाना धनसिंह रावत, स्थापना प्रभारी संदीप तलोदिया, लवनेश शर्मा, वीसीएम रेखा गणावा, एएनएम आशा राठौर एवं अन्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE