रतलाम। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके पंजीयन कार्ड में सम्मिलित आश्रित परिवार के सदस्यों हेतु दिव्यांग सहायता अनुदान योजना प्रारम्भ की गई है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों अथवा आश्रित परिवार के सदस्यों की दिव्यांगता की स्थिति में उनके आवागमन हेतु मोटर चालित तिपहिया साइकिल एवं अन्य सभी दिव्यांग उपकरण क्रय करने पर अनुदान राशि प्रदाय की जाएगी। हितग्राहियों द्वारा मण्डल के पोर्टल पर अनुदान हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।