BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2024, 12:21 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने किया सेटेलाइट चिकित्सालय और सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण,  मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर सतर्क रहने सहित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को सेटेलाइट चिकित्सालय और सीएमएचओ ऑफिस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेटेलाइट चिकित्सालय में मेडिसिन रूम, इंजेक्शन-ड्रेसिंग रूम, दवा वितरण केंद्र, सर्जिकल, स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया और अस्पताल की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों हेतु आवश्यक सुविधाओं सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में आए मरीजों से भी बातचीत की और उपलब्ध व्यवस्थाओं को लेकर फिडबेक लिया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पत्रावलियों का अवलोकन कर चिकित्सालय के बजट, किए जा रहे हैं कार्यों, ई फाइल आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर करने तथा सहूलियते बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए बैठक लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर चिकित्सालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने सीएमएचओ ऑफिस के कंट्रोल रूम, संस्थापन, लेखा, आईडीएसपी सर्वर कक्ष, आयुष्मान आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि अनुभागों का निरीक्षण किया और कार्यालय की सामान्य व्यवस्था, साफ सफाई रखने, कमेटी बनाकर पुराने बेकार वाहनों का निस्तारण करने, मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होने एवं हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकलांगता पेंशन से जुड़े एक प्रकरण में सीएमएचओ को तुरंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या, केवाईसी, कार्ड वितरण की स्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में पेंडेंसी को दूर करने के निर्देश भी दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार मौसमी बीमारियों के केस कम आए हैं। मौसमी बीमारियों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और इसको लेकर अलग से एक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE