नीमच। इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 के अंतर्गत सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लंबे समय से साफ सफाई को लेकर वार्ड वासियों द्वारा मांग की जा रही थी, जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने आज बाग बगीचा शाखा से अधिकारी महावीर जैन एवं जुनैद खान को अवगत कराया। जिन्होंने तत्काल ट्रैक्टर एवं तीन कर्मचारी भेजें जिनके साथ मिलकर पार्षद स्वयं एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के भक्तों ने मिलकर बगीचे को साफ सुथरा करने का बीड़ा उठाया, जिसके अंतर्गत आज बगीचे में से एक ट्रॉली पत्थर भरकर भिजवाए गए।
पार्षद की सक्रियता को देखकर क्षेत्र के वार्ड वासियों में अपार हर्ष पोरवाल ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ के मार्गदर्शन में बरसात के पूर्व बगीचों में वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में इंटरलॉक टाइल्स झूले चकरी का निर्माण भी कराया गया, जिससे शाम ढलते ही बच्चों में बड़ा आनंद आता है। यह देखकर ही हमें सुकून मिलता है जनता ने जो हमें अवसर दिया हैं, उसे पर हम खड़ा कैसे उतारे यह प्रयास किया जा रहे हैं जो चुनाव में वादे किए थे उन्हें अब धीरे-धीरे पूरा करने का समय आ गया है।