नीमच। जिले के रामपुरा में स्थित गांधी सागर जलाशय के किनारे एसडीआरएफ की टीम नीमच ने कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद, एडीएम लक्ष्मी गामड की उपस्थिति में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल की। इस मौके पर जिला होमगार्ड नीमच द्वारा बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में उपयोग में आने वाली बाढ़ राहत सामग्री की प्रदर्शनी लगाई और ग्रामीणों को घरेलू सामग्री से बाढ़ एवं आपदा से बचाव के लिए उपकरण तैयार करने के बारे में अवगत कराया।

इस मौके पर एसडीम पवन बारिया, एसडीओपी विमलेश उईके, जनपद सीईओ अरविंद डामोर, तहसीलदार मुकेश निगम एवं अन्य अधिकारी नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारी डूब क्षेत्र के गांव के कोटवार एवं सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।