रतलाम। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू हिसंक के बयान को लेकर रतलाम में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने कलेक्टोरेट के बाहर नारेबाजी की। राहुल गांधी का पुतला जलाया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप राहुल गांधी संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
पदाधकारियों का कहना था कि लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में नेता प्रतिपक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर रहकर राहुल गांधी ने अपनी पार्टी और उसकी विचार धारा को दर्शाते हुए हिंदू विरोधी बयान दिया है। जिससे हिंदू समाज की भावनाओं को आहत पहुंचा है। विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल मालवा प्रांत इसकी घोर निंदा करता है।
पुतला दहन के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दे कि एक दिन पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के घर के बाहर नारेबाजी कर फव्वारा चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाया था।